Hamarichoupal,26,05,2026
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 16 से 31 मई तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तहत स्वच्छ और हरित भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। निगम के सभी कार्यालयों, परियोजना स्थलों और इकाइयों में स्वच्छता व पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने बताया कि यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण सततता और जनजागरूकता के प्रति टीएचडीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यपालक निदेशक नीरज वर्मा ने कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
पखवाड़े में ऋषिकेश के जानकी सेतु, त्रिवेणी घाट और टिहरी में नुक्कड़ नाटकों के जरिए “स्वच्छ भारत, हरित भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया। झाँसी, अमेलिया कोयला खदान, टिहरी एचपीपी, कोटेश्वर, खुर्जा एसटीपीपी समेत सभी परियोजना स्थलों पर स्वच्छता अभियान, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कार्यशालाएं और जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं।
कई स्थानों पर मासिक धर्म स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य पर सत्र हुए। सैनिटरी नैपकिन और बायोडिग्रेडेबल बैग भी बांटे गए।
यह जानकारी मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ए. एन. त्रिपाठी ने दी।
