6
Hamarichoupal,26,05,2026
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। पुलिस ने बुजुर्गों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को किसी भी जरूरत पर मदद के लिए चीता पुलिस व उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर सचेत किया।
दून पुलिस की इस पहल की सभी बुजुर्गों ने सराहना की और पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद दिया।
