विकासनगर। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने दो कथित चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 419.3 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को सूचना मिली थी कि कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस से करीब 400 मीटर आगे एक कार में संदिग्ध वस्तु रखी हुई है। सूचना पर कोतवाली विकासनगर की टीम मौके पर पहुंची। वहां अल्टो आई10 कार (एचपी08 ए 9150) में दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उनकी पहचान बृजलाल पुत्र स्वर्गीय शिवलाल निवासी ग्राम संसोग, थाना जुब्बल, जिला शिमला और दिनेश पुत्र मेहरू राम निवासी थियारा, थाना नेरूआ, तहसील चौपाल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के सामने वाहन की तलाशी ली तो एक पन्नी में 419.3 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में धारा 8ध्20ध्60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल पवन बिष्ट और सौरभ सैनी शामिल रहे।
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को मिली सफलता 419.3 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
त्यागी फार्म हाउस के पास कार से बरामद हुआ मादक पदार्थ तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त
11
