Hamarichoupal,26,05,2026
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम और आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था और पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। पत्रावलियों व अभिलेखों को श्रेणीवार संरक्षित रखने और लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर भी जोर दिया।
आपदा परिचालन केन्द्र के निरीक्षण में डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों, भूस्खलन और अतिवृष्टि प्रभावित स्थानों की जानकारी ली। दुर्गम क्षेत्रों की अद्यतन सूची, संचार व्यवस्था और वैकल्पिक मार्गों का नियमित परीक्षण करने को कहा। मानसून को देखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
