देहरादून। ब्राह्मण जागृति संस्था द्वारा संस्था के सचिव श्री संजय शर्मा के नेतृत्व एवं उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा के संयोजन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं संस्था के आजीवन सदस्य श्री विकास तिवारी का तथा संचालन प्रबंध समिति के सदस्य (डायरेक्टर) चुने जाने पर श्री तरुण कुमार शुक्ल का पटका एवं माल्यार्पण कर तथा भगवान परशुराम की चित्रयुक्त स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व सह सचिव श्री हरिनारायण त्रिपाठी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री विनोद कुमार त्रिपाठी, श्री राज तिवारी, श्री पंकज शर्मा, श्री रमेश पाण्डेय, श्री राकेश शर्मा, श्री अरुण कांत शर्मा, श्री शिवानंद ओझा, श्री देवेन्द्र मिश्र, श्री शिवशंकर पाण्डेय, श्री मनोज शर्मा, श्री हरिनारायण त्रिपाठी एवं श्री दीपक भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में संस्था के सचिव श्री संजय शर्मा ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ब्राह्मण जागृति संस्था ने विकास तिवारी व तरुण कुमार शुक्ल का किया सम्मान
0
