देहरादून। क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवा रहे देहरादून निवासी मोहम्मद साद खान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन हरिद्वार टी-20 लीग में हुआ है। उन्हें भगवानपुर हीरोज टीम ने अपनी टीम में शामिल किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, खेल प्रेमियों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मोहम्मद साद खान इससे पहले अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बना चुके हैं। अंडर-14 प्रतियोगिता में उन्होंने मात्र तीन मैचों में 9 विकेट हासिल कर अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं अंडर-16 प्रतियोगिता में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार मैचों में 12 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया।
लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते मोहम्मद साद खान को अब हरिद्वार टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। भगवानपुर हीरोज टीम में उनका चयन उनके क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
क्रिकेट के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और मेहनत उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्रिकेट में मोहम्मद साद खान की एक और बड़ी उपलब्धि, हरिद्वार टी-20 लीग में हुआ चयन
अंडर-14 में 9 और अंडर-16 में 12 विकेट लेकर बिखेरी प्रतिभा, लगातार शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया देहरादून का गौरव
27
