देहरादून। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन एवं सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
बी.एल. संतोष, राम माधव और महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
2
