रुड़की(आरएनएस)। भाकियू रोड़ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान प्रशासनिक भवन से तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने गन्ना भुगतान में हो रही देरी, स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध तथा किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मार्च का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने किया। मार्च से पूर्व प्रशासनिक भवन परिसर में किसानों की बैठक आयोजित की गई।
भाकियू रोड ने किसानों की समस्याओं को लेकर निकाला पैदल मार्च
2
