देहरादून, 23 नवंबर। पेस्टल वीड कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (पीडब्ल्यूसीआईटी), देहरादून में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘देवभूमि स्पंदन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, नाटक और पारंपरिक परिधानों की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से देवभूमि की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देहरादून विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि एसडीएसयूवी उत्तराखंड के कुलपति प्रो. अमरीश कुमार महाजन, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दिनेश चंद्र, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) शम्मी सबरवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान कॉलेज की पत्रिका ‘सृजन’ का विमोचन भी किया गया।
पेस्टल वीड कॉलेज में सजा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का रंग, ‘देवभूमि स्पंदन’ में लोकनृत्यों ने मोहा मन
विधायक सविता कपूर ने किया प्रतिभाग, पत्रिका ‘सृजन’ का हुआ विमोचन
2
