हमारी चौपाल
ऋषिकेश, 8 जुलाई। एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के स्थानीय मरीजों की सुविधा के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर शुरू कर दिया गया है। इस काउंटर पर राज्य के मरीजों को पंजीकरण और बिलिंग की प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।
बुधवार को कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने काउंटर का उद्घाटन किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से स्थानीय मरीजों को पंजीकरण संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी। वहीं प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय लोगों को पंजीकरण में परेशानी हो रही थी, जिसके समाधान के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है। उन्होंने इस पहल के लिए एम्स प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
