देहरादून, 4 अगस्त। बाला जी फाउंडेशन एवं देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बाला जी धाम, झाझरा में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 57 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना था।
शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में बाला जी मंदिर समिति, झाझरा तथा श्री राम राम एसोसिएट्स, सेलाकुई का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी 57 रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
बाला जी धाम झाझरा में विशाल निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित, 57 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
1
