देहरादून, 11 अक्टूबर। फामा एग्जीबिशन की ओर से देहरादून में विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ किया गया। वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स, मधुबन में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आनंद वर्धन ने किया। ‘व्हेयर लेगेसीज कम टुगेदर’ की थीम पर आधारित इस आयोजन में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रदर्शनी की खास बात यह रही कि देश के दो प्रतिष्ठित विरासत ब्रांड खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स पहली बार देहरादून में एक ही मंच पर अपने विशिष्ट संग्रह लेकर पहुंचे। खन्ना ज्वैलर्स के आकर्षक आभूषणों के साथ आहूजा सन्स की पश्मीना, शॉल, स्टोल, स्कार्फ और साड़ियों की विशेष रेंज ने प्रदर्शनी को खास बनाया। दोनों ब्रांड्स के संग्रह में पारंपरिक भारतीय कारीगरी, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन की झलक देखने को मिली।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रश्मि आनंद वर्धन ने कहा कि इस तरह के आयोजन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी को एक साथ प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं। खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का एक मंच पर आना देहरादून के लिए विशेष उपलब्धि है। ऐसे आयोजन लोगों को उत्कृष्ट उत्पादों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ शहर की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।
खन्ना ज्वैलर्स की प्रतिनिधि अदिति ने कहा कि आभूषण केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि विरासत, भावनाओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का हिस्सा हैं। देहरादून में ग्राहकों की उत्कृष्ट डिजाइन, गुणवत्ता और बारीक कारीगरी के प्रति विशेष रुचि है। ‘द हेरिटेज एडिट’ के माध्यम से चुनिंदा आभूषण संग्रह को ग्राहकों तक पहुंचाने और उनके साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिला है।
फामा एग्जीबिशन की प्रतिनिधि मिनी बांगा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लग्जरी, भव्यता और विशिष्ट ब्रांड्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। देहरादून में पारंपरिक शिल्प, विशिष्ट डिजाइन और प्रीमियम उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि को देखते हुए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि फामा एग्जीबिशन विश्व के लगभग 20 शहरों में अपनी पहुंच बना चुका है और विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड्स को अपने मंच से जोड़ रहा है।
प्रदर्शनी के माध्यम से देहरादून के फैशन और जीवनशैली क्षेत्र में भारतीय विरासत तथा आधुनिक लग्जरी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। पारंपरिक आभूषणों से लेकर कालातीत पश्मीना और वस्त्रों तक, यह आयोजन उत्कृष्ट कारीगरी और विशिष्ट उत्पादों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।
देहरादून में ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ, पहली बार एक मंच पर आए खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स
विरासत, लग्जरी और उत्कृष्ट कारीगरी का संगम बनी विशेष प्रदर्शनी, पारंपरिक आभूषणों और पश्मीना उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान
7
