देहरादून 22 सितम्बर 2026
आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने घोषित कार्यक्रम के तहत दिन में 12:30 बजे घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया उन्होंने आज देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के साथी भी उपस्थित रहे। बाबा साहेब का संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
उन्होंने कहा आज भाजपा जिस तरह संविधान की हत्या कर सत्ता पर काबिज रह रही है महंगाई बेरोजगारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा ना कर केवल धर्म की राजनीति कर रही है 2024 में लोकसभा चुनाव में जैसे राम के नाम की अगुवाई कर जनता को गुमराह कर रहे थे जनता ने उनको श्री राम के सभी जहां-जहां मंदिर थे उन सभी उन सभी लोकसभा में हर का मुंह देखना पड़ा जनता जान चुकी है भाजपा केवल धर्म की राजनीति कर रही है हमें एक दूसरे के प्रति भड़का रही है एक दूसरे के प्रति प्रेम ने जो भारतवर्ष की पहचान थी उसको तोड़ने का काम कर रही है
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 1:00 बजे घंटाघर स्थित उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वह कहा बनी इंद्रमणि जी उत्तराखंड के गांधी हैं उनका उत्तराखंड राज्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा है राज्य बनने पर उनके द्वारा किए योगदान को हम कभी नहीं भूल पाएंगे, हरदा ने बढ़ाया कार्यकर्ताओ का मनोबल
