भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी श्रीमती काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एवं उनके परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की गहरी शोक संवेदनाएं
5
