देहरादून। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली को लेकर दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने वारंटियों की तलाश में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में दिलीप पुत्र दिनकर निवासी कांवली गांव, थाना बसंत विहार, धीरज ठाकुर पुत्र रमेश चंद्र निवासी जस्सोवाला, हिमांशु बडोला पुत्र शिवचरण बडोला निवासी टीचर्स कॉलोनी, सहसपुर, विक्की कुमार पुत्र भंवर सिंह निवासी चोईबस्ती रामपुरकला, सहसपुर, देवेंद्र थपलियाल पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी हाथीबड़कला, आमिर खान पुत्र दिलबहार निवासी खुशहालपुर, सहसपुर, फैसल पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ निन्ना निवासी खुशहालपुर, मेहरबान उर्फ माठू पुत्र इकबाल निवासी कुंजा ग्रांट, विकासनगर, जुनैद खान पुत्र इल्ताफ निवासी कुंजा ग्रांट, बिलाल पुत्र समीम निवासी कुंजा ग्रांट, ढालीपुर तथा सोनी पुत्र अख्तर अली निवासी ढकरानी, विकासनगर शामिल हैं।
दून पुलिस का कहना है कि न्यायालयों से जारी वारंटों की तामीली को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों पर शिकंजा कसने के साथ ही न्यायालयी आदेशों के अनुपालन को भी प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
वारंटियों पर दून पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा, 11 गिरफ्तार
दो दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़े गए फरार वारंटी अभियुक्त
11
