देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश की धामी सरकार में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासनिक सर्जरी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, फिलहाल संबंधित अधिकारियों के नाम और नई तैनाती को लेकर कोई आधिकारिक सूची उपलब्ध नहीं है।
सूत्रों के हवाले से चल रही चर्चाओं के मुताबिक, आगामी चुनावी तैयारियों और कुंभ मेले के महत्व को देखते हुए शासन स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद की जा सकती है। माना जा रहा है कि सरकार कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही महत्वपूर्ण विभागों में भी बदलाव कर सकती है।
प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सबसे अधिक नजर महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में तैनात अधिकारियों पर टिकी हुई है। सरकार के सामने एक ओर विकास योजनाओं को गति देने की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था, चुनावी तैयारियों और कुंभ मेले के सफल आयोजन की जिम्मेदारी भी है।
उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फे momरबदल की सुगबुगाहट, कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चा तेज
चुनाव और कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए शासन स्तर पर हो सकता है बड़ा बदलाव, अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल के संकेत
4
