देहरादून। देहरादून स्थित बुक वर्ल्ड (BOOK WORLD) से आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रतियां खरीदी गईं।
इस अवसर पर पुस्तक को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए बताया गया कि सोनिया गांधी की यह कृति उनके जीवन के विभिन्न अनुभवों, संघर्षों, पारिवारिक रिश्तों, त्याग और भारत के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को समेटे हुए है।
पुस्तक में उनके जीवन की यात्रा के साथ उन अनुभवों और भावनात्मक पहलुओं को भी स्थान दिया गया है, जो उनके व्यक्तित्व और जीवन को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को सोनिया गांधी के जीवन के अनछुए पहलुओं, उनके व्यक्तिगत अनुभवों और भारत के साथ उनके संबंधों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
देहरादून में खरीदी गईं सोनिया गांधी की नई पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रतियां
जीवन के अनुभवों, संघर्षों, पारिवारिक रिश्तों और भारत से जुड़ाव की भावनात्मक यात्रा को शब्दों में किया गया है बयां
4
