हमारी चौपाल
दूधपोखरा (चंपावत)। ग्राम दूधपोखरा में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि श्री प्रकाश चंद्र तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री बलदेव चंद्र भट्ट ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि श्री प्रकाश चंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने कहा कि जनता और शासन के बीच सीधा संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस प्रकार की चौपालें ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए ऐसी जन चौपालों के नियमित आयोजन की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
गंगा गिरी गोस्वामी, विवेक गिरी, सोनू, ग्राम प्रधान कैलाश गिरी, बीडीसी सदस्य नरेश गिरी, धन्वेंद्र गिरी, केशव गिरी, ईश्वर नाथ, शरद कुमार, अशोक कुमार, नारायण जोशी, प्रकाश गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
“जनता की आवाज़ – विकास का आधार”
