20
Hamarichoupal,25,05,2026
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने रविवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद में आगमन पर शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान एसएसपी ने जिलाधिकारी से जनपद की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिससे दून वासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल मिल सके।
