Hamarichoupal,25,05,2026
देहरादून। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत राजपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात बाधित करने वाले हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार को सीज कर दिया गया।
24 मई को ट्रैफिक कंट्रोल से सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर कार सवार यातायात बाधित कर रहा है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बदतमीजी कर रहा है। चौकी जाखन पुलिस मौके पर पहुंची। एल्कोमीटर टेस्ट में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने होंडा सिटी कार संख्या HR 16AC 7177 को धारा 185 एमवी एक्ट में सीज कर चालक विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर-13 भिवानी, हरियाणा, उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की पत्नी रायपुर देहरादून में रहती है। पत्नी ने बताया कि पति वर्ष 2021 से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। 21 मई को पत्नी के मायके आने पर आरोपी भी देहरादून आया था। नशे और तनाव में ससुराल से निकलकर उसने यह हरकत की।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हुड़दंगियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
