देहरादून/विकासनगर, 16 नवम्बर। आज सोमवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नवनिर्मित सी.सी. मार्ग का विधिवत लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उक्त मार्ग का निर्माण ज्योति प्रकाश एवं भावेश जगूड़ी के आवास से कुलदीप रावत के आवास तक किया गया है।
इसके उपरांत विधायक ने ग्राम पंचायत उम्मेदपुर में मुख्य मार्ग से गांव की ओर जाने वाले आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
सी.सी. मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय पैन्युली, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण गुसाईं, किसान मोर्चा जिला महामंत्री लखन सिंह राणा, शिवालिक मंडल उपाध्यक्ष अनिल पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम पंवार, वाणी विलास गैरोला, एकता नौटियाल, ज्ञान सिंह राणा, गौतम रमौला, उम्मेद कालूड़ा, धरमपाल राणा, उम्मेद राणा तथा लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना एवं कनिष्ठ अभियंता मान सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय पैन्युली, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण गुसाईं, किसान मोर्चा जिला महामंत्री लखन सिंह राणा एवं शिवालिक मंडल उपाध्यक्ष अनिल पंवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
