Hamarichoupal,19,05,2026
देहरादून – 19 मई 2026: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही घूमने-फिरने का उत्साह भी बढ़ जाता है। लेकिन अब सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने तक सीमित नहीं रह गया है। आज लोग ऐसे विकल्प चुनना चाहते हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर हों।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और टिकाऊ भारत के विज़न के साथ अब ज्यादा लोग विदेशों की बजाय भारत को एक्सप्लोर करना पसंद कर रहे हैं। निजी गाड़ियों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। आखिर जब भारत में ही घूमने के लिए अनगिनत शानदार जगहें हैं, तो वीज़ा की लंबी कतारों और महंगे विदेशी खर्चों की चिंता क्यों की जाए।
इसी सोच के साथ न्यूगो, जो भारत का प्रमुख प्रीमियम इंटरसिटी बस ब्रांड है, इस समर सीजन में यात्रियों के लिए एक बेहतरीन ट्रैवल पार्टनर बनकर सामने आया है। न्यूगो को चुनकर आप सिर्फ सफर नहीं करते, बल्कि अपना कार्बन फुटप्रिंट भी कम करते हैं, देश के पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और एक शानदार सफर का अनुभव भी लेते हैं।
विदेश जैसा अनुभव, भारत की मिट्टी की खुशबू
जब सुकून और आराम के साथ अपने ही देश में बेहतरीन सफर का अनुभव लिया जा सकता है, तो विदेश जाने की क्या जरूरत। आइए जानते हैं कि न्यूगो कैसे भारत को नए अंदाज़ में देखने का मौका दे रहा है।
बाली नहीं, ऋषिकेश का सुकून अपनाइए
अगर आप योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक शांति की तलाश में हैं, तो ऋषिकेश बेहतरीन विकल्प है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ रोमांच भी देता है। न्यूगो की दिल्ली-ऋषिकेश सेवा आरामदायक और शांत सफर का अनुभव देती है और आपको सीधे उस जगह पहुंचाती है जहां से असली रोमांच शुरू होता है।
यूरोप जैसी शांति, देहरादून के साथ
अपने लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक इंटरसिटी नेटवर्क के जरिए न्यूगो आधुनिक यात्रियों के लिए आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल सफर को और आसान बना रहा है। प्रीमियम एसी कोच, साफ-सुथरी सीटिंग, असिस्टेड बोर्डिंग, बिना अतिरिक्त शुल्क पानी की बोतल और टिश्यू जैसी सुविधाओं के साथ यह लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बीच इंटरसिटी यात्रा का अनुभव बदल रहा है।
सिंगापुर नहीं, चंडीगढ़ का स्मार्ट अंदाज़
अगर आपको साफ-सुथरी सड़कें, हरियाली और व्यवस्थित शहर का अनुभव चाहिए, तो चंडीगढ़ बेहतरीन विकल्प है। देश के सबसे सुव्यवस्थित शहरों में गिने जाने वाले इस शहर तक न्यूगो की दिल्ली-चंडीगढ़ सेवा यात्रियों को एक खास प्रीमियम सफर का अनुभव देती है, जहां यात्रा खुद एक आरामदायक अनुभव बन जाती है।
गर्मी से राहत चाहिए तो पुदुचेरी जाइए
अगर आप शांत समुद्र तट, फ्रेंच शैली की खूबसूरत गलियां, सुकून भरे कैफे और आरामदायक समुद्री माहौल का आनंद लेना चाहते हैं, तो पुदुचेरी गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन जगह है। शहर की भागदौड़ से दूर यह जगह यात्रियों को एक अलग ही सुकून देती है। न्यूगो की चेन्नई-पुदुचेरी सेवा एक सहज और आरामदायक सफर का अनुभव देती है, जिससे यात्री मंजिल तक पहुंचने से पहले ही तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं।
न्यूगो यात्रियों को आराम, आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण के अनुकूल सफर का बेहतरीन अनुभव देता है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ यह पारंपरिक पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद करता है। हर यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए बसों में क्लाइमेट-कंट्रोल कोच, शांत, बिना झटकों वाला सफर, साफ-सुथरी सीटिंग और असिस्टेड बोर्डिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों में सीसीटीवी निगरानी, स्पीड लिमिटर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। वहीं महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए “पिंक सीट्स” और 24×7 हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि हर यात्री बिना किसी चिंता के सफर का आनंद ले सके।
तो इस छुट्टियों के मौसम में जिम्मेदारी के साथ सफर करने का संकल्प लीजिए। अपने देश की खूबसूरती को नए तरीके से देखिए, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दीजिए और आरामदायक व पर्यावरण के अनुकूल यात्रा के लिए न्यूगो को चुनिए।
