देहरादून। राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री आवास/मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उनके समाधान के संबंध में चर्चा की।
भेंट के दौरान राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह एवं पटका भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश प्रभारी संजय चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन अग्रवाल, चंद्रपाल कोली, विक्रम सिंह नेगी एवं विजय सिंह बुटोला उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवदीप राणा से भी मुलाकात की गई।
राष्ट्रीय योगी सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि संगठन समाजहित से जुड़े विषयों को लगातार सरकार के समक्ष उठाता रहा है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
मुख्यमंत्री से मिली राष्ट्रीय योगी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
2
previous post
