रुड़की(आरएनएस)। भाजपा के लक्सर नगरपालिका चुनाव प्रभारी ने नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लक्सर निकाय चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। निकाय चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीपक जलाकर संगठन की बैठक की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर केंद्र के अलावा राज्यों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यही नहीं कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का खिताब भी हासिल हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लक्सर नगर पालिका चुनाव के लिए पहले से भी अधिक उत्साह और जोश के साथ तैयारी में जुटें, जिससे कि निकाय अध्यक्ष और सभासद बोर्ड पहले की तरह ही भाजपा का बन सके। उन्होंने हर वार्ड में पांच-पांच कार्यकर्ताओं की दो टीमें बनाई। कहा कि टीम हर घर में जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और उनकी जनहित की योजनाएं सभी को बताएं। बैठक में पूर्व नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, मंडल महामंत्री संजीव चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेणु शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, नपा अध्यक्ष के टिकट के दावेदार शिवम कश्यप, जसवीर सिंह खटाणा, बिजेंद्र पांचाल, सचिन मित्तल, विकास लेखराज, सहदीप चौधरी, विकास खटाणा, कुशलपाल सैनी, राजेश रस्तोगी, धर्मेंद्र चौहान, पंकज गुप्ता, भूपेंद्र निगम, राहुल अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
लक्सर में भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी
5
previous post