तीखी हेडिंग:
3 दिन में उपनल कर्मियों से करार करें, वरना विभागाध्यक्ष की होगी प्रतिकूल प्रविष्टि
सब हेडिंग:
मुख्य सचिव की सचिव समिति बैठक में सख्त निर्देश, प्रमोशन, एसीआर और सीबीडीसी योजना पर भी तय की समयसीमा
देहरादून, 28 जुलाई। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अगले तीन दिनों के भीतर उपनल कर्मियों के साथ अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव ने कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन और एसीआर (वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि) समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 30 जून 2027 तक प्रमोशन के पात्र कर्मचारियों की प्रक्रिया अगले एक माह के भीतर शुरू की जाए तथा सभी विभाग एसीआर से जुड़े लंबित कार्य तत्काल पूरे करें।
मुख्य सचिव ने कृषि विभाग में लागू सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) योजना को उद्यान विभाग सहित अन्य लाभार्थी आधारित योजनाओं में भी चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। इसके लिए समयसीमा तय करने और संबंधित विभागों के साथ कार्यशाला आयोजित करने को भी कहा गया।
बैठक में प्रमुख सचिव, सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित गढ़वाल आयुक्त भी उपस्थित रहे।
0
previous post
