हमारी चौपाल
कालसी, 16 जुलाई।
हरेला महापर्व के अवसर पर कालसी वन प्रभाग द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिप्रा शर्मा तथा जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर कालसी वन प्रभाग ने लगभग 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सभी लोगों से पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई, ताकि हरियाली बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
