देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली जिले के देश के प्रथम गांव माणा और उत्तरकाशी के बगोरी गांव का उल्लेख कर सीमांत क्षेत्रों में हो रहे बदलाव और वहां के लोगों की सक्रिय भागीदारी को देश के सामने रखा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। माणा में 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से जनगणना की शुरुआत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। वहीं उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा द्वारा डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना किए जाने का भी उल्लेख किया।
धामी ने कहा कि माणा और बगोरी जैसे सीमांत गांवों के उदाहरण सामने आना उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है। यह सीमांत क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में स्थानीय लोगों की भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से जनगणना में अपनी सही जानकारी दर्ज कराने और इस राष्ट्रीय दायित्व में पूर्ण सहयोग करने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति को भी स्मरण किया। इसके साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, पोषण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जनभागीदारी का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषय उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
माणा और बगोरी का ‘मन की बात’ में उल्लेख उत्तराखंड के लिए गौरव : धामी
प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान का आह्वान
7
previous post
