अनुराग गुप्ता
देहरादून, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने, आमजन तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने भी विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
