हमारी चौपाल
देहरादून, 12 जुलाई। द पॉली किड्स ग्रुप के प्रीमियम प्री-स्कूल ‘सर्कल ऑफ टॉडलर्स’ का भव्य शुभारंभ रविवार को मसूरी रोड स्थित पुरुकुल रोड, बगराल गांव में प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उद्घाटन के बाद मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और अत्याधुनिक सुविधाओं, वातानुकूलित कक्षाओं, बाल-अनुकूल वातावरण तथा आधुनिक शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आधुनिक प्री-स्कूल समय की आवश्यकता हैं।
समारोह में नन्हे बच्चों के लिए आयोजित बेबी कॉन्टेस्ट आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न श्रेणियों में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।
संस्थान के संस्थापक कैप्टन मुकुल महेंद्रु ने बताया कि स्कूल में फिनलैंड और सिंगापुर आधारित गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रम अपनाया गया है, जिससे बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
संस्थान की चेयरपर्सन रंजना महेंद्रु ने कहा कि सर्कल ऑफ टॉडलर्स का उद्देश्य प्रेम, देखभाल और रचनात्मक शिक्षण के माध्यम से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करना है।
इस अवसर पर डायरेक्टर चांदसी महेंद्रु, एकेडमिक हेड दिव्या जैन, इवेंट हेड दीप्ति सेठी, हेड मिस्ट्रेस खुशबू गेरा, मीनाक्षी धवन, पूनम निगम, नेहा सहगल, कोऑर्डिनेटर मोनिका चौहान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।
