Hamarichoupal,27,05,2026
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए इनका शीघ्र निस्तारण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।
