सर्किट हाउस और देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी किया उद्घाटन
न्याय पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, जिला बार एसोसिएशन को अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा
हमारी चौपाल | चम्पावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस और 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।
चम्पावत को 96 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
सीएम धामी ने 16 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास,
3
