3
Hamarichoupal,27,05,2026
देहरादून। सोमवार को एक महिला ने धारा चौकी पहुंचकर दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार का मौखिक आरोप लगाया।
शिकायत पर पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों और अस्पताल स्टाफ को चौकी बुलाकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि विवाद आपसी गलतफहमी के कारण हुआ था।
सभी तथ्य स्पष्ट होने पर महिला ने लिखित पत्र देकर माना कि घटना गलतफहमी से हुई। उन्होंने किसी भी वैधानिक कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले को निस्तारित कर दिया।
