Hamarichoupal,26,05,2026
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अजबपुर कला के सरस्वती विहार में आठ बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। नौटियाल एवं कटियार द्वारा बिना स्वीकृति विकसित की जा रही इस कॉलोनी में किए गए सीमांकन और विकास कार्यों को हटाया गया।
संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा समेत प्राधिकरण की टीम मौजूद रही। मौके पर सूचना पट्ट लगाकर आमजन को चेताया गया कि उक्त प्लॉटिंग बिना स्वीकृति की जा रही थी।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड में निवेश से पहले एमडीडीए से उसकी वैधता की जांच जरूर करें। बिना अनुमोदन वाली योजनाओं में निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
