Hamarichoupal,26,05,2026
रानीपोखरी। नागाघेर गांव में सोमवार रात पुलिस हवलदार सुनील कुमार की स्टेन गन साफ करते समय अचानक गोली चलने से मौत हो गई। 49 वर्षीय सुनील की छाती में तीन गोलियां लगीं। सात गोलियां मकान की दीवार और खिड़की के शीशे में लगीं।
गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सुनील को परिजन हिमालयन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बेटे की सूचना पर रानीपोखरी पुलिस और सीओ डोईवाला मौके पर पहुंचे। देर रात एसपी देहात व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून मोर्चरी भेजा गया। मंगलवार को पैनल से पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।
सुनील ने डेढ़ माह पहले ही पैतृक जमीन पर मकान बनाया था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी ड्यूटी एयरपोर्ट स्थित वीआईपी विश्राम गृह में थी। अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।
