Hamarichoupal,23,05,2026
देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
परिणाम एक नजर में
*फुटबॉल:* जूनियर वर्ग में यशवंत हाउस प्रथम और अहिल्या हाउस द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग में भी यशवंत हाउस ने पहला और मल्हार हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।
*खो-खो:* जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में अहिल्या हाउस प्रथम रहा, जबकि भीमा हाउस दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान पर रहा।
24 मई से समर कैंप, डोडीताल एडवेंचर टूर भी
विद्यालय में 24 मई से एक सप्ताह का विशेष समर कैंप शुरू होगा। इसमें छात्र स्विमिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत और नृत्य सीखेंगे। साथ ही ‘डोडीताल एडवेंचर टूर’ का भी आयोजन होगा, जहां ट्रैकिंग व साहसिक गतिविधियों से छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित की जाएगी।
विद्यालय निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने विजेता हाउसों को बधाई दी और छात्रों को समर कैंप व एडवेंचर टूर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
