Hamarichoupal,16,05,2026
सेलाकुई औघोगिक क्षेत्र में श्रमिकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह डिक्शन फैक्ट्री के बाहर जोरदार हंगामा हुआ, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। जिससे आक्रोशित होकर कुछ श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी और कम्पनी का एक सुरक्षा गार्ड चोटिल हो गए।
दरअसल आपको बता दें कि सेलाकुई औघोगिक क्षेत्र में स्थित डिक्शन और विंडलास कम्पनी के श्रमिक वेतन वृद्धि मांग और श्रमिकों के शोषण को लेकर पिछले दो दिनों आंदोलन पर हैं। जिसको लेकर जहां कल भी जोरदार हंगामा देखने को मिला था, वहीं आज भी यह हंगामा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह भी श्रमिकों ने भारी संख्या में डिक्शन फैक्ट्री के बाहर जोरदार हंगामा किया, तो भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश की तो श्रमिक भड़क गए, जिनमें से कुछ श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिन्हें पुलिस ने बामुश्किल काबू किया। वहीं दूसरी ओर पास की एक अन्य फैक्ट्री ग्लोबल मेडिकिट लिमिटेड के श्रमिकों ने हड़ताल कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सेलाकुई सहित आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं कम्पनी प्रबंधन और श्रमिकों से वार्ता को लेकर जिला प्रशासन और श्रम विभाग भी मौके पर पहुंचा। जिन्होंने श्रमिकों व कम्पनी प्रबंधकों से वार्ता कर जल्द ही श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने की बात कही।
