Hamarichoupal,30,06,2026
देहरादून, 30 जून। राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शहर का मौसम सुहावना हो गया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 204.66522;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;zeissColor: bright;
बारिश शुरू होते ही शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग ने पहले ही देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना जताई थी। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह भी दी है।
बारिश के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए कम हो गई, जबकि कई क्षेत्रों में लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया। किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई और खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है।
यदि आगामी दिनों में इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
