Hamarichoupal,15,05,2026
विकासनगर के सभावाला क्षेत्र में बिना परमिशन चल रही जेसीबी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है मौके पर जेसीबी से काम कराया जा रहा था।
सूचना मिलने पर सभावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए जेसीबी को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। वहीं सूत्रों के अनुसार, जेसीबी को छुड़वाने के लिए कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा चौकी इंचार्ज पर दबाव बनाए जाने की भी चर्चा है।
सभावाला में नए हाईवे किनारे पुलिस और प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बिना परमिशन चल रही जेसीबी को हिरासत में लिया।
