देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग और समर्थन देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती बीनू ढींगरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि उनके कार्यकाल में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्य सभी विभागों और संबंधित संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने मंत्रीगण, पुलिस प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सहित आयोग से जुड़े अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की।
उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष बीनू ढींगरा बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
डॉ. खन्ना ने कहा कि बच्चों के हित हमेशा सर्वोपरि रहने चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार और प्रशासन को आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग मिलता रहेगा।
डॉ. गीता खन्ना ने सभी सहयोगियों का जताया आभार, बीनू ढींगरा को दी शुभकामनाएं
14
