ऋषिकेश(आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कार्यक्रम आयेाजित हुए, जिनमें वक्ताओं ने नर्सिंग की महत्ता के बारे में बताया। मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर केक काटकर सेरेमनी की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह राणा ने कहा कि नर्सें किसी भी स्वास्थ्य सेवा संस्था की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि नर्सें केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक संबल, आशा और सम्मान भी प्रदान करती हैं। उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल के सदस्य हरिकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सों को ज्ञान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के माध्यम से सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मौके पर डॉ. लोकेश सलूजा, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका जाय लॉयल, उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल के सदस्य हरिकृष्ण बिजल्वाण, नर्सिंग अधिकारी पूनम त्यागी, दीपिका, संगीता, लक्ष्मी रावत, मधु, अनामिका, कविता, संगीता, सुनीता, सीमा, नंदनी, सोनिया, अमृता, मीनाक्षी, रीता, नवीन, रवि सिंह, पुष्पा, दीपक, लता, प्रियंका, हिमानी, बीना, किरण अभिषेक आदि रहे।
ऋषिकेश : अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया
2
