अनुराग गुप्ता
देहरादून। जंगलों की सुरक्षा और वन संपदा के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले वन विभाग के दावों के बीच मल्हान रेंज से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर बिना अनुमति और बिना पंजीकरण नंबर वाले पंजे (लोडिंग मशीन) से लकड़ियों की लोडिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मौके की तस्वीरें भी विभागीय कार्यप्रणाली और वन नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर रही हैं।

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; shaking: 0.003164; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0005,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:11:18 15:00:25;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (20, 0);aec_lux: 227.11974;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather:Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल के अंदर पंजा मशीन पहुंचाकर पेड़ों की लकड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से मशीन जंगल के भीतर पहुंची? क्या इसके लिए वन विभाग से विधिवत स्वीकृति ली गई थी? यदि अनुमति नहीं थी तो जंगल के अंदर इस तरह मशीन से कार्य किसके संरक्षण में कराया जा रहा था?
रेंजर ने ठेकेदार पर डाली जिम्मेदारी
इस मामले में मल्हान रेंज के मौजूदा रेंजर से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने पंजा मशीन जंगल में ले जाने से साफ मना किया था। इसके बावजूद मशीन जंगल में पहुंची और लोडिंग का कार्य किया गया। रेंजर ने इसके लिए ठेकेदार शिवम को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
जब अधिकारी ने मना किया तो किसके आदेश पर पहुंची मशीन?
रेंजर के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वन विभाग के अधिकारी ने मशीन ले जाने से मना कर दिया था, तो फिर ठेकेदार ने किसके आदेश और किस अनुमति के आधार पर जंगल में पंजा पहुंचाया? क्या विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर नियमों की अनदेखी को नजरअंदाज किया गया?
अब देखना यह होगा कि वन विभाग केवल कार्रवाई का आश्वासन देता है या ठेकेदार शिवम की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जिम्मेदारी भी तय करता है। जंगल की संपदा किसी ठेकेदार की निजी जागीर नहीं है। वन नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि लकड़ियों की कटाई, परिवहन और लोडिंग के लिए कौन-कौन से वैध दस्तावेज और अनुमतियां जारी की गई थीं।
