देहरादून। त्रिलोकपुरम विकास समिति की ओर से आयोजित चौपाल में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र में जलभराव, नई सड़कों के निर्माण, पार्क क्षेत्र में मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण, पुरानी सड़कों के रखरखाव और पुनर्निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई सड़कों के निर्माण और मरम्मत की आवश्यकता भी लंबे समय से महसूस की जा रही है। लोगों ने पार्क क्षेत्र में मंदिर और सामूहिक भवन निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी।
विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने चौपाल में मौजूद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।
चौपाल में समिति के पदाधिकारी नारायण नायल, अनिल सक्सेना, जेपी भयानी, बीएम किमोठी, भागचंद खाती, पीतांबर बडोनी, योगेश जोशी, मुकेश ध्यानी, महिपाल देऊपा, वीरेंद्र चौहान, महिपाल रावत, कमल नेगी, रवींद्र शर्मा, शंकर, नंदन, देवेंद्र रावत, गंभीर, माधो सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
महिलाओं की ओर से रेखा चौहान, दीपा रावत, इंदु, पूजा, अन्नू, मंजू, रोशनी और रश्मि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं चौपाल में उपस्थित रहीं।
त्रिलोकपुरम कॉलोनी की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, समाधान का दिया भरोसा
12
