हमारी चौपाल
अनुराग गुप्ता
देहरादून, 16 जुलाई। हरेला महोत्सव के अवसर पर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने झाझरा वनक्षेत्र अंतर्गत झाझरा बीट में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम में NDRF झाझरा का भी सहयोग रहा। वृक्षारोपण अभियान का आयोजन वनक्षेत्राधिकारी सोनल पनेरू के निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन बीट अधिकारी श्रीमती पूजा ने किया।
इस दौरान उपवनक्षेत्राधिकारी राजेश कुमार कंबोज, वन दरोगा खेमराज सिंह, वन दरोगा अनुपम रावत, वन बीट अधिकारी मोहित कुमार, वन बीट अधिकारी सुधा सहित झाझरा वनक्षेत्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
