हमारी चौपाल
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तावों पर विद्यालयी शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बॉक्स (हाइलाइट):
चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को मिली गति।
देहरादून में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने की प्रक्रिया शुरू।
सीएम ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
दोनों योजनाओं से सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।
