Hamarichoupal,29,06,2026
देहरादून। शिमला बाईपास स्थित माजरी गांव में कथित गौकशी की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के समीप उन्हें ऐसे अवशेष मिले हैं, जिन्हें वे गौकशी से जोड़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके से मिले संदिग्ध अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मिले अवशेष गौकशी की ओर इशारा करते हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
इस संबंध में सभावाला चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचकर अवशेषों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पूरा मामला क्या है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
नोट: हमारी चौपाल इस घटना में गौकशी होने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच एवं पशु चिकित्सकों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
