HamariChoupal
पौड़ी गढ़वाल 28,03,2026 :के भरसार में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के आगमन पर अपर उपनिरीक्षक कमल किशोर के नेतृत्व में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे पौड़ी पुलिस के जवानों द्वारा शानदार सलामी प्रस्तुत की गई। गार्द का उत्कृष्ट टर्नआउट, अनुशासन एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देखकर राज्यपाल महोदय ने गार्द की प्रशंसा करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल महोदय की सराहना पाकर गार्द में नियुक्त जवान अत्यंत उत्साहित व गौरवान्वित नजर आए।
