अमित सैनी
रानीपोखरी देहरादून (हमारी चौपाल) अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह का किया भाड़ा फोड़ और रानी पोखरी पुलिस द्वारा गिरोह के अहम
दिनांक-31.01.2026 को श्री प्रशान्त रावत पुत्र कुन्दन सिंह रावत निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर थाने में दी गयी, जिसमें अभि0गणों द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र रचकर धोखाधडी करते हुए वादी की सास के नाम के फिलिंग स्टेशन शहीद सुबाव पैट्रोल पम्प रानीपोखरी के खाते का स्कैनर का प्रयोग कर अवैध लेन देन करना व 4,50,000/- रुपये (चार लाख पचास हजार रुपये) की धनराशी फ्रिज करवाना। वादी की तहरीर पर ही थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं०-13/2026 धारा 318(2)/61(2)/3(5) (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया जिसकी विवेचना उ0नि0 विक्रम नेगी के सुपुर्द की गयी है। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत तत्काल अभि0 की गिरफ्तारी हेतु *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश व श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात महोदय के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में मुझ थानाध्यक्ष रानीपोखरी के नेतृत्व में थाना हाजा से टीम गठित कर सुरागरसी-पतारसी हेतु टीम गठित की गयी गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र व संभावित स्थानों पर तलाश सुरागरसी पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये, मुखबीर की सूचना पर दिनांक 01.02.2026 को *अभियुक्त युवराज सिंह भाटी पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह भाटी निवासी ग्राम घोडो की पोल,खजवाणा रोड,संखवाश थाना-भंवडा जिला नागौर,राजस्थान हाल निवासी स्पाल्टन लाइब्रेरी के पास पंसा मार्केट,विष्णु नगर, डिगाडी थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान उम्र 23 वर्ष*, को पैट्रोल पम्प के पास जाखन नदी को जाने वाली सडक नागाघेर रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में समय से पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त युवराज सिंह ने स्वीकार किया कि दो-तीन साल पहले मेरी निशांत विश्नोई उर्फ दिलखुश पुत्र हनुमान राव निवासी नरसिंह पिआऊ थाना माता का थान जोधपुर राजस्थान उम्र- 22 वर्ष व श्रवण विश्नोई पुत्र सहीराम निवासी ग्राम विराणी थाना खेडापा जिला जोधपुर राजस्थान उम्र- 21 वर्ष से होना उन लोगो द्वरा पैसो का लालच देकर अपने साथ लगाना तथा अन्य दोस्तो के साथ अलग-अलग राज्यो के लोगो को फोन व आनलाईन सम्पर्क करके पाँच प्रसेन्ट पैसे देने का लालच देकर उनके खाता संख्या एटीएम कार्ड, स्कैनर, व अन्य डिटेल मांगना, और मै व श्रवण विश्नोई उन लोगो के जिन खातो मे आनलाईन फ्राड का पैसा आता है उनको विड्राल करवाकर निशान्त विश्नोई को देने का काम करते है, जिसमे से कुछ पैसे वह हमे देता है । तथा प्रमोद उर्फ पम्मी जो कि ऋषिकेश का रहने वाला से जान पहचान होने पर इसके माध्यम से कुछ पैसा विड्रा करवाने को कहा उसने चार प्रसेन्ट की बात कहकर हमे रानीपोखरी पेट्रोल पम्प का स्कैनर दिया, जिसे निशान्त ने अपने अन्य साथियो को भेज दिया, फिर उस खाते मे निशान्त विश्नोई आनलाईन धोखाधडी वाला पैसा ट्रांसफर करवाया गया जिसे हमने अलग अलग दिन यहाँ रानीपोखऱी पेट्रोल पम्प के कर्मचारियो से प्रमोद उर्फ पम्मी की मदद लेकर पैसे निकलवाये जो लगभग चार- पाँच लाख रुपये होगें ।फ्राड वाले पैसे निशान्त उर्फ दिलखुश के ऊपर काम करने वाले लोग आनलाईन लिंक के माध्यम से व व्हाट्सएप फेसबुक पर फर्जी एप के माध्यम से एकाउण्ट की डिटेल लेकर आनलाईन फ्राड करते है फ्राड वाले पैसे कहाँ से व कैसे आते है इस बारे निशान्त उर्फ दिलखुश व श्रवण विश्नोई ही बता सकते है यह बताते हुये स्वीकार किया गया कि ज्यादा पैसे कमाने के लालच में मैने अपने दोस्तो के साथ मिलकर यह काम किया है।
*विवरण अभियुक्त*
==================
1-युवराज सिंह भाटी पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह भाटी निवासी ग्राम – घोडो की पोल,खजवाणा रोड,संखवाश थाना- भंवडा जिला नागौर,राजस्थान हाल निवासी – स्पाल्टन लाइब्रेरी के पास पंसा मार्केट,विष्णु नगर,डिगाडी थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान उम्र – 23 —
1-मु0अ0सं0 198/2024 धारा 318(4)/319(2)/61(2) BNS थाना बोरन्धा जनपद जोधपुर ग्रामीण राजस्थान।
2-मु0अ0सं0 13/26 धारा 318(4)/ 61(2) BNS थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून।
अभियुक्त के कब्जे से- (1.) डेबिट एटीएम कार्ड IDBI बैंक जिस पर AKSHAY NANDKISHOR WAGH नम्बर 2229567009655662
(2.) डेबिट एटीएम कार्ड BOM RUPAY नम्बर 5088531315364677
(3.) डेबिट एटीएम कार्ड एक्सिस बैंक जिस पर VARSHA SELOKAR नम्बर 5296161001448416
(4. )डेबिट एटीएम कार्ड नम्बर 4691970121798839 अंकित है
(5) – 35200/- रुपये (500X70,100X02) बरामद किये गये, बरामदा डेबिट कार्डो व धनराशि के बारे मे पूछा तो सही-सही जानकारी नही दे
1-थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी
2-उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी
3-हे0का0 229 धीरेन्द्र यादव
4-का0 08 रवि कुमार गया।
