चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के पीछे बेहतर यात्री सुविधाओं और कनेक्टिविटी का भी महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास से उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन पहचान को नई मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु राज्य का अतिथि है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं का उत्तराखण्ड पहुंचना प्रदेश में विकसित हो रही यात्री सुविधाओं और श्रद्धालुओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय नागरिकों तथा यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की।
धामी सरकार की व्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं का भरोसा, चारधाम यात्रा ने तोड़ा 2023 का रिकॉर्ड
चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार
6
previous post
