2
विकासनगर(आरएनएस)। चकराता में शुक्रवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से जून में ठंड का अहसास हुआ। जेठ के महीने में ठंड से कई पर्यटक कांप उठे। बारिश और तेज हवाओं के चलते स्थानीय लोगों और सैलानियों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।
विकासनगर में मौसम खुशनुमा: विकासनगर में शाम पांच बजे तक चटक धूप खिली रही, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम करी साढ़े पांच बजे तेज बौछारों से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिराटवट दर्ज की गई।
