विकासनगर, 29 अक्टूबर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिपरपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने और आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विधायक ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक प्रभाकर भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, मंडल महामंत्री रमेश सैनी, सुनील कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कश्यप, जगपाल चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन की मजबूती और कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
तिपरपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करने पर दिया जोर
1
previous post
